उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से रूप कंपा देने वाली खबर सामने आई है। एक घर में मरीज को ऑक्सीजन सिलेंडर लगाते समय ब्लास्ट हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 लोगों के घायल हुए हैं। ब्लास्ट इतना भयंकपर था कि दो मंजिला मकान ढह गया।

हादसे में दंपत्ति, दो बेटे, एक नाती और एक नातिन की मौके पर ही मौत हो गई। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बचाव दल को मौके पर बुलाया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बादज शवों को बाहर निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात से चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव संबंधित निर्देश दिए। वहीं पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। पुलिस के मुताबिक, सिकंदराबाद के रियाजुद्दीन उर्फ राजू की पत्नी 55 वर्षीय रुखसार सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंची थी। रुखसार को सांस लेने में दिक्कत होने पर आक्सीजन सिलिंडर घर लाए थे। सिलिंडर लगाते समय अचानक फट गया।

तेज आवाज के साथ सिलेंडर फटा तो मकान गिर गया। जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह का कहना है कि मकान में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हादसा हुआ है। पूरा मकान गिर गया है। बचाव अभियान चल रहा है।

पुलिस, मेडिकल, फायर ब्रिगेड, नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी बचाव कार्य में लगे हैं। परिवार के 18 से 19 लोग इस मकान में रहते थे। 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा का कहना है कि ऑक्सीजन सिलेंडर को गैसोलीन, एरोसोल स्प्रे और बिजली के उपकरणों से दूर रखना चाहिए।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

You missed