रायगढ़

मुर्गियों से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत

रायगढ़ । रायगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा इतना भीषण था कि इसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने मुर्गियों से भरी एक पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे के बाद पिकअप के परखच्चे उड़ गए और दोनों लोग पिकअप के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button