नई दिल्ली। दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए की गई कार्रवाई के बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इसी बीच, इलाके में हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है और इस मामले में लगभग 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पत्थरबाजी की घटना फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हुई, जहां देर रात MCD ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था। FIR में अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। मामले की जांच के लिए CCTV फुटेज और बॉडी कैमरा रिकॉर्डिंग का सहारा लिया जा रहा है ताकि पत्थर फेंकने वालों की पहचान की जा सके।डीसीपी निधिन वालसन ने कहा कि अभियान के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत की गई और उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश दिखाए गए, जिसके बाद अधिकांश लोग लौट गए। हालांकि, कुछ लोग वापस आए और उन्होंने पत्थरबाजी की।डिप्टी कमिश्नर विवेक अग्रवाल ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का लगभग 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बचा हुआ छोटा स्ट्रक्चर मलबे की वजह से तुरंत नहीं हटाया जा सका है, लेकिन मलबा हटाने के बाद इसे भी गिरा दिया जाएगा।स्थानीय दुकानदार ने इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि लंबे समय से वह मस्जिद के आसपास नारियल बेचते रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय आयोजनों से इकट्ठा होने वाला पैसा न तो मस्जिद, न मदरसे, न आश्रम में जाता था, और सरकार की यह कार्रवाई सही है ताकि पैसे का सही इस्तेमाल सुनिश्चित किया जा सके।Spread the lovePost navigationमस्जिद की जिम्मेदारी को लेकर सहारनपुर में हिंसक झड़प, दो गुटों में पथराव और मारपीट भारत करेगा लोकतांत्रिक मूल्यों की मेजबानी, नई दिल्ली में IICDEM-2026 सम्मेलन