सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में मस्जिद के प्रबंधन को लेकर चला आ रहा विवाद सोमवार को अचानक हिंसक रूप में बदल गया। दानियालपुर उर्फ नौजली गांव में दो मुस्लिम पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद इलाके

मस्जिद की जिम्मेदारी को लेकर सहारनपुर में हिंसक झड़प, दो गुटों में पथराव और मारपीट

में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते विवाद ने पथराव और मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों गुटों के बीच मस्जिद के मोहतमिम (प्रबंधन जिम्मेदारी) को लेकर लंबे समय से तनातनी बनी हुई थी। इसी विवाद के चलते सोमवार सुबह कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के इस्तेमाल तक पहुंच गई। घरों की छतों से एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके गए, जिससे कई लोग चोटिल हो गए। एक महिला को सिर में गंभीर चोट लगने की सूचना है।

एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि विरोधी गुट के लोग जबरन घर में घुस आए, दरवाजे तोड़ दिए और जान से मारने की नीयत से हमला किया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि उन पर मस्जिद को लेकर दबाव बनाया जा रहा था और नमाज अदा करने से रोकने की धमकियां दी जा रही थीं, जिसके बाद विवाद भड़क उठा।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है।

अधिकारियों के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट, गवाहों के बयान और वीडियो फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed