देश

पंडोह डैम के नजदीक भयानक टक्कर, बस और कार हादसे में 2 की मौत, 2 जख्मी

 

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पंडोह डैम के पास सोमवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। यहां एक बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सुषांक और गायत्री की घटनास्थल पर ही जान चली गई। वहीं कश्मीर और दीक्षा हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद बीबीएमबी सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों और ट्रैफिक प्रभारी चेत राम ने राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने घायलों को कार से बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता दी। इसके बाद बीबीएमबी की एंबुलेंस से दोनों घायलों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button