नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय और आसपास के सरकारी दफ्तरों को संभावित आतंकी खतरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर रखा गया है। खुफिया इनपुट मिलने के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।सूत्रों के अनुसार, आतंकियों द्वारा आत्मघाती हमला, कार बम, आईईडी विस्फोट या फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देने की आशंका जताई गई है। इसके बाद दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।सुरक्षा एजेंसियां इलाके में लगातार निगरानी कर रही हैं। आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है, वहीं संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत किया गया है।राजधानी दिल्ली पहले भी कई आतंकी घटनाओं का सामना कर चुकी है। वर्ष 2001 में संसद भवन पर हमला, 2005 में सरोजिनी नगर और पहाड़गंज में धमाके, 2008 में करोल बाग और कनॉट प्लेस ब्लास्ट, 2010 में जामा मस्जिद के पास गोलीबारी और 2011 में दिल्ली हाई कोर्ट विस्फोट जैसी घटनाएं सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती रही हैं।इन्हीं घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे को लेकर सतर्क नजर आ रही हैं। फिलहाल संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है।Spread the lovePost navigationभाजपा जॉइन करने के बाद घिरे संदीप पाठक, पंजाब में दर्ज हुईं 2 FIR