रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार देर रात दिल्ली रवाना हो गए। रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भारतीय न्याय संहिता (BNS) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित है।धाराओं की समीक्षा और अब तक की कार्रवाई पर चर्चासीएम साय ने बताया कि बैठक में BNS के तहत अब तक की गई कार्रवाई, उसके प्रभाव, और विभिन्न धाराओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को लेकर विस्तार से समीक्षा की जाएगी।देशभर में चर्चा का विषय बना BNSगौरतलब है कि भारतीय न्याय संहिता के लागू होने के बाद से ही देशभर में इसके प्रावधानों और बदलावों को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के बीच होने वाली यह बैठक नीतिगत स्तर पर अहम दिशा तय कर सकती है।Spread the lovePost navigationभाजपा नेता की कार से टक्कर में कांग्रेस नेता की मौत, राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप मनरेगा के संयुक्त आयुक्त ने ली पीएम आवास योजना ग्रामीण एवं मनरेगा कार्यों की समीक्षा बैठक