रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार देर रात दिल्ली रवाना हो गए। रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भारतीय न्याय संहिता (BNS) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित है।

धाराओं की समीक्षा और अब तक की कार्रवाई पर चर्चा

सीएम साय ने बताया कि बैठक में BNS के तहत अब तक की गई कार्रवाई, उसके प्रभाव, और विभिन्न धाराओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को लेकर विस्तार से समीक्षा की जाएगी।

देशभर में चर्चा का विषय बना BNS

गौरतलब है कि भारतीय न्याय संहिता के लागू होने के बाद से ही देशभर में इसके प्रावधानों और बदलावों को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के बीच होने वाली यह बैठक नीतिगत स्तर पर अहम दिशा तय कर सकती है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।