बलरामपुर। जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के डिंडो चौकी अंतर्गत ग्राम बेलसर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जंगल में जंगली सूअर का शिकार करने गए एक छात्र की साथी द्वारा चलाई गई गोली लगने से मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान 18 वर्षीय मुकेश कुमार आयाम के रूप में हुई है, जो इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुआ था।जानकारी के अनुसार, ग्राम बेलसर निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र पंडो शुक्रवार को मुकेश आयाम सहित अन्य ग्रामीणों के साथ बिमलापुर और बेलकोता के जंगल में शिकार करने गया था। दोपहर के समय सभी शिकारी अलग-अलग होकर जंगली सूअर की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों के बीच से सरसराहट की आवाज सुनकर राजेंद्र पंडो ने सूअर समझकर भरमार बंदूक से फायर कर दिया। दुर्भाग्यवश वह गोली मुकेश को जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मुकेश के तड़पने की आवाज सुनकर राजेंद्र घटनास्थल पर पहुंचा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घबराए राजेंद्र पंडो ने देर शाम गांव लौटकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण जंगल पहुंचे और डिंडो पुलिस को सूचना दी गई। रात अधिक हो जाने के कारण उस समय शव का पंचनामा नहीं किया जा सका। परिजन और ग्रामीणों ने पूरी रात जंगल में शव की निगरानी की।शनिवार सुबह डिंडो और त्रिकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। रामानुजगंज एसडीओपी भी दोपहर में घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।पुलिस ने आरोपी राजेंद्र पंडो को हिरासत में ले लिया है और घटना में प्रयुक्त भरमार बंदूक को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। Spread the lovePost navigationभाई ने मां और भाई पर फेंका एसिड, चौंकाने वाली वजह से दिया घटना को अंजाम, जानिए पूरा मामला रेत माफियाओं का आतंक: पुलिस आरक्षक की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, दो ट्रैक्टर जब्त