बलरामपुर | बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के सोनहत गांव में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली उजागर हुई है। एक गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन सड़क और पुल नहीं होने के कारण उसे पैदल ही नदी पार करनी पड़ी।इसी दौरान महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उसने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दिया। घटना के बाद परिजनों ने माँ और नवजात को 15 किलोमीटर दूर रघुनाथनगर सिविल अस्पताल बाइक से पहुंचाया। फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी स्थिति स्थिर है।बरसात के मौसम में पुल के अभाव में एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द सड़क और पुल निर्माण की मांग की है।Spread the lovePost navigationअवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, 4 ट्रैक्टर जब्त,राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई डैम टूटने से 4 लोगों की मौत, 3 घायल और 3 लापता