बलरामपुर । बलरामपुर जिले के ग्राम धनेशपुर स्थित लुत्ती (सतबहिनी) डैम टूटने की घटना ने इलाके में कोहराम मचा दिया है। इस हादसे में चार लोगों की मृत्यु हुई है, तीन लोग घायल हैं और तीन लोग अभी भी लापता हैं।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि भारी वर्षा के कारण यह प्राकृतिक आपदा उत्पन्न हुई, जिससे जनहानि के साथ-साथ भवनों को नुकसान, फसलें और पशु भी प्रभावित हुए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्थिति प्रभावित परिवारों के लिए अत्यंत कठिन और दुखदायी है, और प्रदेश सरकार इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय टीमों की तत्परता की जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि जनहानि के लिए शासकीय नियमों के अनुरूप अनुग्रह सहायता का प्रस्ताव शीघ्र तैयार किया जाए। प्रभावित परिवारों को अस्थायी आश्रय, खाद्यान्न और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही मकान, फसल और पशुहानि का विस्तृत सर्वे कर राहत सुनिश्चित की जाए।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता एवं सहयोग प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। Spread the lovePost navigationस्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही, महिला ने पैदल चलते हुए दिया बच्चे को जन्म