नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 7 मई 2025 को देशभर में मॉक ड्रिल (Civil Defence Drill) आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं।मंत्रालय ने 5 अप्रैल को राज्यों को इस संबंध में दिशा-निर्देश भेजे, जिनमें आपात स्थिति से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा तैयारियों को प्रभावी बनाने की बात कही गई है।गृह मंत्रालय के अनुसार, इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य नागरिकों को आपदा या शत्रुतापूर्ण हमलों की स्थिति में सतर्क और तैयार करना है। इसके तहत नागरिकों, छात्रों और अन्य संस्थानों को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में जान-माल की क्षति को कम किया जा सके।मॉक ड्रिल के दौरान अपनाए जाएंगे ये उपाय:हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का परीक्षण और संचालन।शत्रुतापूर्ण हमलों की स्थिति में बचाव के लिए नागरिकों को प्रशिक्षण देना।‘क्रैश ब्लैकआउट’ (पूरे क्षेत्र में रोशनी बंद करने) के उपायों का अभ्यास।महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और संयंत्रों को समय रहते छिपाने की व्यवस्था।निकासी योजनाओं का अद्यतनीकरण और उसका पूर्वाभ्यास।गृह मंत्रालय ने राज्यों से इस मॉक ड्रिल को व्यापक प्रचार के साथ गंभीरता से लागू करने की अपील की है, ताकि किसी भी आकस्मिक खतरे की स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। Spread the lovePost navigationमहाराष्ट्र दिवस पर देशभर से शुभकामनाओं की बौछार, पीएम मोदी से लेकर सीएम फडणवीस तक ने किया महाराष्ट्र की गौरवगाथा का गुणगान भारत की बड़ी कार्रवाई: एयरस्ट्राइक में 90 आतंकी ढेर, पाकिस्तान बौखलाया, सीमा पर सीजफायर उल्लंघन जारी