नई दिल्ली/जम्मू-कश्मीर: भारत की तीनों सेनाओं ने आतंक के खिलाफ एक निर्णायक कदम उठाते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को एयरस्ट्राइक कर नष्ट कर दिया है। भारतीय खुफिया एजेंसियों के अनुसार, इन हमलों में 80 से 90 आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय कार्रवाई को ‘कायराना हमला’ करार दिया, जबकि भारतीय सेना ने इस बयान को खारिज करते हुए इसे आतंक के खिलाफ आत्मरक्षा का सशक्त संदेश बताया है।LoC पर पाकिस्तान की गोलीबारी, तीन नागरिकों की मौत भारतीय एयरस्ट्राइक के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने 6-7 मई की रात को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अंधाधुंध गोलीबारी और तोपों से गोले दागे। इस हमले में तीन निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई। भारतीय सेना ने इस उकसावे का मुंहतोड़ जवाब दिया और सीमा पर सैन्य तैनाती और चौकसी बढ़ा दी गई है।आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले एयरस्ट्राइक के दौरान बहावलपुर और मुरीदके जैसे प्रमुख आतंकी अड्डों को निशाना बनाया गया, जहां लगभग 25-30 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। भारतीय एजेंसियां अन्य स्थानों पर भी क्षति का आकलन कर रही हैं।राजनीतिक प्रतिक्रिया AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी भारतीय सेना की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा, “पाकिस्तानी डीप स्टेट को सख्त सबक सिखाने का समय आ गया है। आतंक के ढांचे को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर देना चाहिए। जय हिन्द!”हाई अलर्ट: सीमा से सटे क्षेत्रों में सावधानी भारत-पाक तनाव के मद्देनज़र हरियाणा और पंजाब के सभी एयरबेस पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब के सीमावर्ती जिलों और जम्मू क्षेत्र के पांच जिलों—जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ—में सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं। पठानकोट में अगले 72 घंटे तक सभी शिक्षण संस्थाएं बंद रहेंगी।Spread the lovePost navigationभारत-पाक तनाव के बीच 7 मई को देशभर में होगी मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय ने जारी किए निर्देश भारत-पाकिस्तान सैन्य तनाव का असर हवाई यातायात पर: 32 एयरपोर्ट्स 15 मई तक बंद, 400 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित