नई दिल्ली | कोविड-19 एक बार फिर दुनिया भर में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। भारत में हालात अभी नियंत्रण में हैं, लेकिन कुछ राज्यों में मामूली तौर पर केसों में इज़ाफा देखा जा रहा है। देश में इस समय कुल 257 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है, हालांकि घबराने जैसी स्थिति नहीं है।भारत के राज्यों में कोविड की स्थिति:राज्यएक्टिव केसकेरल95तमिलनाडु66महाराष्ट्र56कर्नाटक13पुडुचेरी10गुजरात7दिल्ली5राजस्थान2हरियाणा1पश्चिम बंगाल1सिक्किम1कुल257दिल्ली में फिलहाल 5 एक्टिव केस हैं, जबकि केरल में सबसे ज्यादा 95 केस सक्रिय हैं। इसके अलावा कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां एक भी केस सामने नहीं आया है।एशिया में तेजी से फैल रहा कोविडभारत के अलावा सिंगापुर, चीन, थाईलैंड और हांगकांग जैसे देशों में कोविड के मामलों में तेज़ उछाल देखा गया है।सिंगापुर में 27 अप्रैल से 3 मई के बीच 14,200 नए केस सामने आए, जबकि पिछले सप्ताह यह आंकड़ा 11,100 था।अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या भी बढ़कर 102 से 133 हो गई है।थाईलैंड में 11 से 17 मई के बीच 33,030 केस दर्ज किए गए, जिनमें से 6,000 सिर्फ बैंकॉक में पाए गए।हांगकांग में कोविड की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 6.21% से बढ़कर 13.66% हो गई है।सरकार की अपीलस्वास्थ्य मंत्रालय ने जनता से अपील की है कि भले ही हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं, लेकिन सतर्कता जरूरी है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, हाथ धोने और भीड़भाड़ से बचने जैसे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है।Spread the lovePost navigationबलूचिस्तान विस्फोट पर भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को किया खारिज, कहा – “दुनिया को धोखा देने का प्रयास होगा नाकाम नहीं रहे अभिनेता मुकुल देव, 54 साल की उम्र में हुआ निधन