दंतेवाड़ा | दंतेवाड़ा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आदिवासी विकास विभाग, बीजापुर के सहायक आयुक्त आनंद सिंह पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण, तीन बार जबरन अबॉर्शन, और धमकियों का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने गीदम थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के आरोप:2018 से सहायक आयुक्त आनंद सिंह ने शादी का वादा कर बनाए शारीरिक संबंधदवाइयों के जरिए तीन बार जबरन गर्भपात कराया गयाशादी की बात करने पर नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया गया16 मई से थाने के चक्कर काटती रही, लेकिन मामला 26 मई को दर्ज हुआपुलिस पर आरोपी अधिकारी को संरक्षण देने का आरोपकॉल रिकॉर्डिंग, ऑडियो क्लिप और डिजिटल साक्ष्य मीडिया को सौंपेआरोपी अधिकारी द्वारा पिटाई की भी ऑडियो क्लिप पेश की गईआरोप – आरोपी के कर्मचारी और खुद अधिकारी द्वारा धमकियाँ मिल रही हैंआरोपी का पक्ष: आनंद सिंह ने भी पुलिस को एक छह पेज का आवेदन सौंपते हुए महिला पर ब्लैकमेलिंग और एक करोड़ की डिमांड का आरोप लगाया है। उन्होंने यह स्वीकार किया कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध थे, लेकिन इसे आपसी सहमति बताया। महिला की मांग: पीड़िता का कहना है कि यदि शादी का वादा किया गया था, तो उसे निभाया जाए। उसे न्याय चाहिए और आरोपीपुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप की जांच जारी है। हालांकि पीड़िता का आरोप है कि थाने में उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया और अब तक दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है।Spread the lovePost navigationआदिवासी गांव में धर्मांतरण को लेकर हिंसक विरोध, पुलिस ने की सुरक्षा व्यवस्था बस्तर प्रवास पर दंतेवाड़ा पहुंची मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की