बरेली, उत्तर प्रदेश। संतान की चाहत में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसा घिनौना व्यवहार किया कि इंसानियत भी शर्मसार हो गई। मीरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति, एक तांत्रिक और चार अन्य लोगों पर गैंगरेप, षड्यंत्र और शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी को डेढ़ साल हो चुके हैं। शादी के कुछ महीनों बाद सब कुछ सामान्य था, लेकिन संतान नहीं होने पर पति और ससुराल वालों का रवैया बदल गया। पति ने मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना शुरू कर दी, आए दिन गालियां देने और मारपीट करने लगा।

12 अप्रैल को घटा यह घिनौना कांड
महिला ने पुलिस को बताया कि 12 अप्रैल 2025 को उसका पति उसे असद नगर में रहने वाले एक तांत्रिक गिरधारी के पास इलाज के बहाने ले गया। वहां पहले से ही कुछ अजनबी मौजूद थे। तांत्रिक ने दावा किया कि संतान प्राप्ति के लिए उसे किसी और पुरुष से संबंध बनाना होगा।

जब महिला ने विरोध किया तो उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसे पता चला कि उसके साथ दो अजनबियों ने बलात्कार किया।

ससुराल वालों ने भी नहीं दिया साथ
अपनी आपबीती जब पीड़िता ने सास और ननद को सुनाई, तो उन्होंने उल्टा उसे ही पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता अपने मायके गई और माता-पिता को पूरी बात बताई।

FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
पीड़िता की तहरीर पर मीरगंज पुलिस ने तांत्रिक गिरधारी, पति और चार अन्य के खिलाफ गैंगरेप, साजिश, जबरन नशा देने, मारपीट और महिला उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा लिया है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और इस गंभीर मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बीवी नहीं बन पा रही थी मां, तांत्रिक ने दिया अमानवीय सुझाव – FIR दर्ज

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed