भिलाई | भिलाई में कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। यह टिप्पणी 10 मई को फेसबुक पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई थी, जिसमें बृजमोहन ने प्रधानमंत्री को लेकर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया।

इस पोस्ट से आहत होकर भाजपा कार्यकर्ता वैशाली नगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। भाजपा नेत्री शारदा गुप्ता के नेतृत्व में तीन अलग-अलग स्थानों पर शिकायत की गई। पुलिस ने मामला गंभीर पाते हुए एफआईआर दर्ज कर ली और देर रात बृजमोहन सिंह को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, बृजमोहन सिंह ने ईश्वर दुबे नामक व्यक्ति की पोस्ट पर भी टिप्पणी करते हुए पाकिस्तान से युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री के “रण छोड़ने” की बात कही थी, जो देशविरोधी और अपमानजनक मानी जा रही है।

बृजमोहन सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा खोल दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। पूर्व विधायक अरुण वोरा भी मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने गैर-जमानती धाराओं में कार्रवाई करते हुए बृजमोहन सिंह को दूसरे थाने में स्थानांतरित कर दिया, ताकि तनावपूर्ण स्थिति को संभाला जा सके।

गौरतलब है कि बृजमोहन सिंह पहले साडा (नगरीय प्रशासन विकास प्राधिकरण) के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में हलचल जारी है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।