शहडोल। शराब दुकानों में MRP से अधिक दाम वसूलने की बढ़ती शिकायतों के बाद शहडोल जिले में आबकारी विभाग ने एक स्मार्ट और सराहनीय पहल की शुरुआत की है। अब ग्राहक QR कोड स्कैन कर अपनी खरीदी गई शराब की वास्तविक बिक्री दर (MRP) की जानकारी तुरंत पा सकेंगे।इस नई व्यवस्था के तहत जिले की सभी देशी और अंग्रेजी शराब दुकानों पर QR कोड लगाए जा रहे हैं, जिन्हें ग्राहक अपने मोबाइल फोन से स्कैन कर संबंधित ब्रांड की निर्धारित कीमत की पुष्टि कर सकते हैं। यह पहल खासकर उन ग्राहकों के लिए लाभकारी होगी जो अनभिज्ञता के चलते दुकानदारों द्वारा 20 से 100 रुपये तक अधिक वसूली का शिकार हो रहे थे।आबकारी अधिकारी सतीश कश्यप ने जानकारी देते हुए कहा कि यह कदम दुकानदारों की “मौका देखकर चौका” मारने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाएगा। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि शराब खरीदते समय अनिवार्य रूप से QR कोड स्कैन करें और यदि कोई दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलता है, तो इसकी तत्काल शिकायत आबकारी विभाग को करें।इस डिजिटल पारदर्शिता पहल से न केवल उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा होगी बल्कि अवैध कमाई पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।Spread the lovePost navigationएअर इंडिया हादसा: 242 में अकेला बचा! आग और मलबे से निकली ज़िंदगी की चमत्कारी कहानी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, 4 घायल