शहडोल। शराब दुकानों में MRP से अधिक दाम वसूलने की बढ़ती शिकायतों के बाद शहडोल जिले में आबकारी विभाग ने एक स्मार्ट और सराहनीय पहल की शुरुआत की है। अब ग्राहक QR कोड स्कैन कर अपनी खरीदी गई शराब की वास्तविक बिक्री दर (MRP) की जानकारी तुरंत पा सकेंगे।

इस नई व्यवस्था के तहत जिले की सभी देशी और अंग्रेजी शराब दुकानों पर QR कोड लगाए जा रहे हैं, जिन्हें ग्राहक अपने मोबाइल फोन से स्कैन कर संबंधित ब्रांड की निर्धारित कीमत की पुष्टि कर सकते हैं। यह पहल खासकर उन ग्राहकों के लिए लाभकारी होगी जो अनभिज्ञता के चलते दुकानदारों द्वारा 20 से 100 रुपये तक अधिक वसूली का शिकार हो रहे थे।

आबकारी अधिकारी सतीश कश्यप ने जानकारी देते हुए कहा कि यह कदम दुकानदारों की “मौका देखकर चौका” मारने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाएगा। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि शराब खरीदते समय अनिवार्य रूप से QR कोड स्कैन करें और यदि कोई दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलता है, तो इसकी तत्काल शिकायत आबकारी विभाग को करें।

इस डिजिटल पारदर्शिता पहल से न केवल उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा होगी बल्कि अवैध कमाई पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।