देश

टैरिफ विवाद में भारत का कड़ा कदम, अमेरिका की F-35 डील पर विराम

नई दिल्ली | भारत और अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों में तनाव गहराता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद भारत ने भी सख्त रुख अपनाते हुए अमेरिका के F-35 स्टील्थ फाइटर जेट सौदे को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। यह सौदा अरबों डॉलर का था, जिसे खुद ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी को प्रस्तावित किया था।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने अमेरिका को सूचित किया है कि अब वह इस डील में रुचि नहीं रखता। सूत्रों का कहना है कि यह फैसला भारत की बदलती रक्षा नीति का हिस्सा है, जिसमें ‘मेक इन इंडिया’ और तकनीकी आत्मनिर्भरता पर जोर दिया जा रहा है। भारत अब रक्षा सौदों में संयुक्त उत्पादन और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर चाहता है।

हालांकि, भारत ने टैरिफ विवाद में तत्काल कोई जवाबी टैरिफ लगाने से इनकार किया है। सरकार अमेरिका के साथ व्यापार संतुलन को सुधारने के वैकल्पिक उपायों पर काम कर रही है। अमेरिका से प्राकृतिक गैस, संचार उपकरण और सोने का आयात बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि तनाव को और न बढ़ाया जाए।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button