नई दिल्ली | भारत और अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों में तनाव गहराता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद भारत ने भी सख्त रुख अपनाते हुए अमेरिका के F-35 स्टील्थ फाइटर जेट सौदे को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। यह सौदा अरबों डॉलर का था, जिसे खुद ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी को प्रस्तावित किया था।ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने अमेरिका को सूचित किया है कि अब वह इस डील में रुचि नहीं रखता। सूत्रों का कहना है कि यह फैसला भारत की बदलती रक्षा नीति का हिस्सा है, जिसमें ‘मेक इन इंडिया’ और तकनीकी आत्मनिर्भरता पर जोर दिया जा रहा है। भारत अब रक्षा सौदों में संयुक्त उत्पादन और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर चाहता है।हालांकि, भारत ने टैरिफ विवाद में तत्काल कोई जवाबी टैरिफ लगाने से इनकार किया है। सरकार अमेरिका के साथ व्यापार संतुलन को सुधारने के वैकल्पिक उपायों पर काम कर रही है। अमेरिका से प्राकृतिक गैस, संचार उपकरण और सोने का आयात बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि तनाव को और न बढ़ाया जाए।Spread the lovePost navigationअमेरिका में F-35 लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित, जांच जारी रसोई का बजट होगा हल्का, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, चेक करें आपके शहर के नए रेट