नई दिल्ली | अगस्त की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर के साथ हुई है। तेल विपणन कंपनियों ने 1 अगस्त 2025 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलोग्राम) की कीमतों में औसतन 34 रुपए की कटौती की है। यह लगातार पांचवां महीना है जब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। हालांकि, घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को अभी और इंतजार करना होगा।चारों महानगरों में नई दरें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अनुसार, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 33.5 रुपए घटकर 1631.50 रुपए हो गई है। मुंबई में 34 रुपए की कटौती के बाद दाम 1582.50 रुपए, कोलकाता में 34.5 रुपए घटकर 1734.50 रुपए और चेन्नई में 34.5 रुपए कम होकर 1789 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है।मार्च से अब तक 170 रुपए तक सस्ता अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्राकृतिक गैस की कीमतों में गिरावट का असर भारत में भी दिख रहा है। मार्च से अब तक कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 170 रुपए से ज्यादा की कमी आ चुकी है।घरेलू उपभोक्ताओं को राहत का इंतजार दूसरी ओर, घरेलू गैस उपभोक्ताओं को अभी कोई राहत नहीं मिली है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 853 रुपए, कोलकाता में 879 रुपए, मुंबई में 852.50 रुपए और चेन्नई में 868.50 रुपए में बिक रहा है। आखिरी बार 8 अप्रैल को घरेलू सिलेंडर के दामों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में जारी गिरावट का असर आने वाले समय में घरेलू गैस सिलेंडर पर भी दिख सकता है और उपभोक्ताओं को जल्द ही राहत मिल सकती है।Spread the lovePost navigationटैरिफ विवाद में भारत का कड़ा कदम, अमेरिका की F-35 डील पर विराम BSF जवान के लापता होते ही अलर्ट पर श्रीनगर, इलाके में तलाशी अभियान तेज