श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। पंथाचौक स्थित 60वीं बटालियन के जवान सुगम चौधरी 31 जुलाई 2025 की रात अचानक बटालियन कैंप से गायब हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बीएसएफ और स्थानीय पुलिस में हड़कंप मच गया है।जवान के लापता होने की सूचना मिलते ही बीएसएफ ने आसपास के इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बीएसएफ यूनिट ने पंथाचौक पुलिस स्टेशन में जवान की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीमें जवान को तलाशने में जुटी हैं और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।यह कोई पहली घटना नहीं है जब कश्मीर में बीएसएफ जवान के लापता होने का मामला सामने आया हो। दिसंबर 2023 में एक जवान ड्यूटी पर लौटते समय रास्ते से गायब हो गया था। मई 2024 में जम्मू में भी बीएसएफ एएसआई के लापता होने की घटना हुई थी। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।Spread the lovePost navigationरसोई का बजट होगा हल्का, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, चेक करें आपके शहर के नए रेट समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर जुआ खेलने वाले 11 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार