रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने कार्यकाल के पहले 10 दिवसीय विदेश दौरे को पूरा कर 30 अगस्त को रायपुर लौटेंगे। उनके स्वागत के लिए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भव्य तैयारियां की गई हैं।

रायपुर शहर जिला भाजपा की ओर से गुरुवार को इस स्वागत को लेकर एक तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया गया।

सूत्रों के अनुसार, एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री निवास तक स्वागत रैली निकाली जाएगी। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़े उत्साह के साथ उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्यमंत्री के सम्मान और उनके विदेश दौरे की सफल वापसी का सार्वजनिक स्वागत करना है।

 

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed