बलौदा बाजार : भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ बलौदा बाजार की गाइड कैप्टन हुलसी वर्मा द्वारा यूनिसेफ एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वाधान में तरुण्य वार्ता प्रशिक्षण में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के अंतर्गत पीरियड पर खुलकर तरुण्य वार्ता के साथ दो दिवसी मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम रायपुर स्थित बालाजी विद्या मंदिर में भाग लिया कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं के बीच मासिक धर्म स्वच्छता एवं प्रबंधन को लेकर जागरूकता बढ़ाना सामाजिक संकोच को दूर करना तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक माहवारी प्रबंधन के प्रति सकारात्मक संवाद स्थापित करना है।मास्टर ट्रेनर गाइड कैप्टन हुलसी वर्मा द्वारा बलौदा बाजार विकासखंड के विभिन्न गांव का दौरा कर महिलाओं एवं किशोरियों के बीच बैठकर मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिस पर छुपी नहीं बल्कि खुलकर संवाद और जागरूकता की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि प्रत्येक बेटी को सुरक्षित स्वच्छ एवं सम्मानजनक माहवारी प्रबंधन का अधिकार मिलना चाहिए साथ ही उन्होंने यूनिसेफ और भारत स्काउट गाइड द्वारा प्रारंभ किए गए इस अभियान की विस्तार से चर्चा करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत पैंजनी, ग्राम पंचायत चिचिरदा, ग्राम पंचायत बरदा, ग्राम पंचायत कसियारा का भ्रमणकर जागरूकता समुदाय के बीच स्थापित किया जा रहा है।गाइड कैप्टन द्वारा किए जा रहा है इस कार्य की सराहना स्थानीय संघ बलौदा बाजार के अध्यक्ष मानक चंद वर्मा ,जिला सहायक आयुक्त राजेंद्र टंडन ,उपाध्यक्ष सभा खान, सरिता मारकंडेय , रंजना केसरवानी, वंदना तिवारी जिला आयुक्त गाइड, जिला संगठन आयुक्त गाइड नेहा उपाध्याय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त रजनी कला पाटकर ,नरेश केसरवानी, , विकासखंड सचिव चूड़ामणि वर्मा एवं जिला तथा विकास खंड के पदाधिकारीयों द्वारा उनके इस कार्य की प्रशंसा की है।Spread the lovePost navigationमुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ