रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रायपुर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।इस अवसर पर विमानतल पर प्रशासनिक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत करते हुए राज्य में चल रहे विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर संक्षिप्त चर्चा भी की।अमित शाह के इस दौरे को राज्य के राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।Spread the lovePost navigationUNICEF एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता अभियान धमतरी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय