नई दिल्ली : देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी ग्रैंड विटारा की 39,500 से अधिक यूनिट्स को रिकॉल करने का फैसला लिया है। यह कदम एसयूवी के फ्यूल लेवल इंडिकेटर (फ्यूल गेज) में आई तकनीकी समस्या के बाद उठाया गया है। रिकॉल में 9 दिसंबर 2024 से 29 अप्रैल 2025 के बीच निर्मित मॉडल शामिल हैं।क्यों हो रही है रिकॉल?कंपनी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, प्रभावित एसयूवी के स्पीडोमीटर असेंबली में लगा फ्यूल गेज और वार्निंग लाइट कभी-कभी टैंक में बचे वास्तविक फ्यूल को सही तरीके से नहीं दिखा रही है। यह समस्या ड्राइवर को गलत रीडिंग दे सकती है और अचानक वाहन बंद होने जैसी स्थितियों का कारण बन सकती है।ग्राहकों की परेशानी दूर करने के लिए मुफ्त सेवामारुति सुजुकी ने बताया है कि कंपनी और उसके अधिकृत डीलर खुद प्रभावित ग्राहकों से संपर्क करेंगे। ग्राहकों को नजदीकी वर्कशॉप में बुलाया जाएगा, जहां विशेषज्ञ टीम गाड़ी की जांच करेगी।अगर खामी पाई जाती है, तो संबंधित पार्ट तुरंत बदला जाएगा।पूरी प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क होगी। कंपनी ने इसे एहतियाती कदम बताया है और ग्राहकों से सहयोग की अपील की है।ग्रैंड विटारा की बढ़ती लोकप्रियता के बीच रिकॉलग्रैंड विटारा, जिसे मारुति ने टोयोटा के साथ साझेदारी में विकसित किया है, कंपनी की प्रमुख एसयूवी है। स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम, ऑल-व्हील ड्राइव विकल्प और किफायती माइलेज इसे बाजार में मजबूत पहचान दिलाते हैं।हाल ही में जीएसटी संशोधन के बाद कंपनी ने इसकी कीमत में 1.07 लाख रुपये तक की कमी की थी। अब इसकी शुरुआती कीमत 10.77 लाख रुपये, और टॉप मॉडल कीमत 19.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।मारुति ने आश्वासन दिया है कि यह पहल ग्राहकों की सुरक्षा और भरोसे को ध्यान में रखकर उठाई गई है। Spread the lovePost navigationसिगाची फार्मा प्लांट विस्फोट में मौत का आंकड़ा पहुंचा 34, सीएम रेवंत रेड्डी आज करेंगे निरीक्षण