मुंगेली। “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” और ऑपरेशन बाज अभियान के तहत मुंगेली पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर बेचते दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,50,000 बताई जा रही है।

पुलिस को 18 जून 2025 को सूचना मिली कि रामगोपाल तिवारी वार्ड, पुलपारा स्थित सामुदायिक भवन के सामने दो युवक सफेद पॉलीथिन में ब्राउन शुगर रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर साइबर सेल और सिटी कोतवाली मुंगेली की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  • लक्की उर्फ अवि पाठक (22 वर्ष), निवासी – पुलपारा, रामगोपाल तिवारी वार्ड
  • दीपक विश्वकर्मा (20 वर्ष), निवासी – पुलपारा, रामगोपाल तिवारी वार्ड

लक्की पाठक के पास से 20 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत ₹1,00,000) और दीपक के पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत ₹50,000) बरामद की गई। कुल मिलाकर 30 ग्राम ब्राउन शुगर को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत अपराध क्रमांक 268/2025 दर्ज किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जांच में यह भी सामने आया कि लक्की पाठक एक आदतन अपराधी है, जिस पर हत्या के प्रयास, मारपीट, शराब और गांजा बिक्री जैसे कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।

कार्रवाई में ये अधिकारी रहे शामिल:

थाना प्रभारी गिरीजा शंकर यादव, साइबर सेल प्रभारी उनि. सुशील बंछोर, सउनि ईश्वर सिंह राजपूत, प्र. आर. लोकेश राजपूत, नोखेलाल कुर्रे, मनोज ठाकुर, नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, रवि जांगड़े, रवि मिंज, भेषज पांडेकर, राकेश बंजारा, हेमसिंह ठाकुर, परमेश्वर जांगड़े, विकास ठाकुर और मनोज टंडन की अहम भूमिका रही।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed