नई दिल्ली| भारत के ऑपरेशन सिंदूर में मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और अब अपनी किरकिरी छुपाने के लिए फर्जी दावों का सहारा ले रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से लेकर रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और उपप्रधानमंत्री व विदेश मंत्री इशाक डार तक लगातार भ्रामक बयानबाजी में जुटे हैं।ताजा मामला पाकिस्तानी संसद में इशाक डार के दावे से जुड़ा है, जहां उन्होंने ब्रिटेन के प्रतिष्ठित अखबार The Telegraph के हवाले से दावा किया कि पाकिस्तानी एयरफोर्स (PAF) को “आसमान का बेताज बादशाह (Undisputed King of the Skies)” करार दिया गया है। लेकिन डार के इस दावे की हकीकत कुछ और ही निकली।डॉन ने खोली पोल, निकला फर्जी AI पेजपाकिस्तान के ही प्रतिष्ठित अखबार डॉन ने इशाक डार के इस दावे का फैक्ट चेक कर पोल खोल दी। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, इशाक डार ने जिस The Telegraph के पेज का हवाला दिया, वह दरअसल एक फेक AI जनरेटेड इमेज थी। इस नकली पेज को अखबार के असली डिजाइन और फॉर्मेट की नकल कर तैयार किया गया था, लेकिन उसमें कई अशुद्धियां मौजूद थीं, जो स्पष्ट रूप से फर्जीवाड़े को उजागर करती हैं।सोशल मीडिया पर भी हुई किरकिरीसोशल मीडिया पर भी इस फर्जी पेज की सच्चाई सामने आते ही इशाक डार और पाकिस्तान सरकार की जमकर आलोचना हो रही है। यूजर्स ने डार को निशाने पर लेते हुए कहा कि संसद में खड़े होकर इस तरह की फेक न्यूज फैलाना पाकिस्तान की कूटनीतिक गंभीरता पर सवाल खड़ा करता है।पाकिस्तान सरकार मौन, सफाई नहीं दीगौर करने वाली बात यह है कि इशाक डार ने अब तक अपने झूठे दावे पर कोई सफाई नहीं दी है। पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय भी इस पूरे मामले में चुप्पी साधे बैठा है। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर फर्जी दावों का सहारा लिया हो।भारत का ऑपरेशन सिंदूर बना वजहबता दें कि भारत ने 7-8 मई की दरम्यानी रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया था। भारतीय सेना ने ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल कर आतंकियों के लॉन्च पैड्स को ध्वस्त किया था। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की छटपटाहट और फर्जी प्रचार तेजी से सामने आ रहा है। Spread the lovePost navigationकोहली ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 14 साल, 113 टेस्ट और 8676 रन के सफर पर विराम पाकिस्तानी अधिकारी पर भारत सरकार का कड़ा रुख, 24 घंटे में देश छोड़ने का फरमान