दंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़ में सहायक आयुक्त पर बड़ा आरोप, महिला से दुष्कर्म कर कराया अबॉर्शन

दंतेवाड़ा | दंतेवाड़ा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आदिवासी विकास विभाग, बीजापुर के सहायक आयुक्त आनंद सिंह पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण, तीन बार जबरन अबॉर्शन, और धमकियों का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने गीदम थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

 

 पीड़िता के आरोप:

  • 2018 से सहायक आयुक्त आनंद सिंह ने शादी का वादा कर बनाए शारीरिक संबंध
  • दवाइयों के जरिए तीन बार जबरन गर्भपात कराया गया
  • शादी की बात करने पर नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया गया
  • 16 मई से थाने के चक्कर काटती रही, लेकिन मामला 26 मई को दर्ज हुआ
  • पुलिस पर आरोपी अधिकारी को संरक्षण देने का आरोप
  • कॉल रिकॉर्डिंग, ऑडियो क्लिप और डिजिटल साक्ष्य मीडिया को सौंपे
  • आरोपी अधिकारी द्वारा पिटाई की भी ऑडियो क्लिप पेश की गई
  • आरोप – आरोपी के कर्मचारी और खुद अधिकारी द्वारा धमकियाँ मिल रही हैं

आरोपी का पक्ष:
आनंद सिंह ने भी पुलिस को एक छह पेज का आवेदन सौंपते हुए महिला पर ब्लैकमेलिंग और एक करोड़ की डिमांड का आरोप लगाया है। उन्होंने यह स्वीकार किया कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध थे, लेकिन इसे आपसी सहमति बताया।

 महिला की मांग:
पीड़िता का कहना है कि यदि शादी का वादा किया गया था, तो उसे निभाया जाए। उसे न्याय चाहिए और आरोपी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप की जांच जारी है। हालांकि पीड़िता का आरोप है कि थाने में उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया और अब तक दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button