बिलासपुर। प्रदेश में एक बार फिर मानसूनी बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, वहीं बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भारी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक पूरे छत्तीसगढ़ में वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है।अगले दो दिन भारी बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार 23 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। वहीं, उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना है। बिलासपुर सहित आसपास के इलाकों में भी अच्छी बारिश के संकेत हैं।रायगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश पिछले 24 घंटे में रायगढ़ जिले में सर्वाधिक 90 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं दुर्ग जिले में सबसे अधिक 32 डिग्री सेल्सियस तापमान और सबसे कम 17 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।न्यायधानी में 10 इंच बारिश, निचले इलाकों में जलभराव बिलासपुर (न्यायधानी) में शुक्रवार को दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहा। लगातार 255 मिमी (करीब 10 इंच) बारिश दर्ज की गई। निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर जलभराव के कारण यातायात बाधित हुआ।बारिश के साथ बिजली कटौती और इंटरनेट प्रभावित तोरवा, सरकंडा और तेलीपारा जैसे इलाकों में बारिश के दौरान घंटों तक बिजली गुल रही, जिससे अंधेरा छाया रहा। इंटरनेट सेवाओं पर भी असर पड़ा। परेशान लोग सोशल मीडिया पर निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को घेरते नजर आए। जगह-जगह मीम्स और वीडियो वायरल होते रहे।निम्न दबाव क्षेत्र से और तेज होगी बरसात मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि मानसून द्रोणिका इस समय सूरतगढ़, रोहतक, फतेहगढ़, गया और दीघा से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली है। इसके अलावा गंगेटिक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के ऊपर चक्रीय परिसंचरण सक्रिय है। 25 अगस्त तक बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर और तेज हो सकता है।Spread the lovePost navigation“मामा” बनकर मासूम पर जानलेवा हमला, बच्चे की सूझबूझ से बची जान रामलला दर्शन योजना : 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए हुए रवाना