देश

1 जून से लागू होंगे नए नियम: LPG, क्रेडिट कार्ड से लेकर आधार तक होंगे ये 5 बड़े बदलाव, जानें डिटेल में

नई दिल्ली। 1 जून 2025 से देश में कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं, जो आम लोगों की जेब और दैनिक जीवन पर सीधा असर डाल सकते हैं। इनमें रसोई गैस, क्रेडिट कार्ड, सीएनजी-पीनजी रेट्स, पीएफ निकासी प्रक्रिया और आधार अपडेट से जुड़ी व्यवस्थाएं शामिल हैं। अगर आप LPG सिलेंडर उपयोग करते हैं, क्रेडिट कार्ड रखते हैं या आधार और पीएफ से जुड़े हैं, तो ये 5 बदलाव आपके लिए जानना बेहद जरूरी है।

  1. LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव संभव

हर महीने की तरह इस बार भी 1 जून को घरेलू और कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया जाएगा। तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को नए रेट्स जारी करती हैं। कीमतों में इजाफा या कटौती, दोनों की संभावना बनी हुई है।

  1. CNG, PNG और ATF के दामों में बदलाव

सीएनजी (CNG), पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी 1 जून को संशोधन हो सकता है। इसका असर सीधे वाहन चालकों और हवाई यात्रा करने वालों की जेब पर पड़ेगा।

  1. Kotak क्रेडिट कार्ड के नियम बदलेंगे

Kotak Mahindra Bank के क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव आ रहा है। 1 जून से ऑटो डेबिट फेल होने पर 2% बाउंस चार्ज (₹450 से ₹5000 तक) लगाया जाएगा। इसके अलावा, फाइनेंस चार्ज में भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे बिल चुकाने में देर करना और महंगा पड़ सकता है।

  1. EPFO 3.0 की संभावित लॉन्चिंग

EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) अपना नया वर्जन EPFO 3.0 लॉन्च कर सकता है। इसके तहत पीएफ राशि को सीधे एटीएम से निकालने की सुविधा मिलने की उम्मीद है, जिससे कर्मचारियों को राशि निकालने में और अधिक सुविधा होगी।

  1. फ्री आधार अपडेट सेवा खत्म होगी

UIDAI द्वारा प्रदान की जा रही फ्री आधार अपडेट सेवा 14 जून 2025 को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद आधार में किसी भी तरह का ऑनलाइन अपडेट कराने पर ₹50 का शुल्क देना होगा। जिन लोगों को अपने दस्तावेज अपडेट करवाने हैं, उनके पास मुफ्त सेवा का लाभ उठाने के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button