खैरथल-तिजारा (राजस्थान)। उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित “नीला ड्रम कांड” जैसी एक और दिल दहला देने वाली वारदात राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले से सामने आई है। किशनगढ़ बास कस्बे की आदर्श कॉलोनी में एक मकान की छत पर रखे नीले ड्रम से युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव को छिपाने के लिए उस पर नमक डाला गया था, लेकिन उठती दुर्गंध ने राज़ खोल दिया।मृतक की पहचान और गायब परिवारपुलिस जांच में मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी हंसराज उर्फ सूरज के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ डेढ़ महीने पहले ही किराए पर रहने आया था और एक स्थानीय ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद उसकी पत्नी, बच्चे और मकान मालिक का बेटा जितेंद्र भी लापता हैं।ऐसे हुआ खुलासारविवार शाम मकान मालकिन मिथलेश छत पर गईं तो उन्हें तेज बदबू महसूस हुई। जब तलाश की गई तो दुर्गंध का स्रोत छत पर रखा नीला ड्रम निकला। पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची टीम ने जब ड्रम खोला तो अंदर से शव बरामद हुआ।पुलिस की कार्रवाईकिशनगढ़ बास थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच और एफएसएल रिपोर्ट हत्या की आशंका की ओर इशारा कर रही है। इस मामले के पीछे प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता परिजनों और मकान मालिक के बेटे की तलाश शुरू कर दी है।इलाके में दहशतघटना के बाद आदर्श कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। लोग इसे मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड से जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के हर पहलू पर बारीकी से काम किया जा रहा है और जल्द ही सच सामने आएगा।Spread the lovePost navigationगणपति पूजा के लिए रेलवे का बड़ा ऐलान, 380 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स की व्यवस्था अमित शाह का विपक्ष पर तंज: लोकतंत्र नहीं, जेल से चलाना चाहते हैं सरकार