रायपुर

राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात निरीक्षक की उप पुलिस अधीक्षक पदोन्नति पर स्टार सेरेमनी आयोजित

रायपुर|  राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात निरीक्षक नीलकिशोर अवस्थी के उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर आज राजभवन में स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया।

राज्यपाल रमेन डेका ने उनके कंधे पर उप पुलिस अधीक्षक का रैंक लगाया।

श्री डेका ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, परिसहाय स्क्वा. लीडर निशांत कुमार, मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रशांत कतलम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button