बलौदाबाजार

आपदा पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

बलौदाबाजार | कलेक्टर  दीपक सोनी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। उन्होंने मृतक के वैध वारिसान के बैंक खाते में उक्त राशि जमा कराने के निर्देश सम्बंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी को दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनाखान तहसील अंतर्गत ग्राम छतवन निवासी लोचन ठाकुर पिता बरसाती लाल ठाकुर की तालाब  में डूबने से मृत्यु हो गई थी।

राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6-4 के प्रावधान के अनुसार मृतक के निकटतम वैध वारिसान पिता बरसाती लाल ठाकुर पिता खोरबहरा ठाकुर को 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button