बालोद। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले में सघन पौधरोपण अभियान के अंतर्गत मानसून के आगमन के बाद सभी शासकीय कार्यालय परिसरों और आवश्यक स्थानों में अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनकी समुचित देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही पेट्रोल पंपों में बगैर हेलमेट पहने पेट्रोल भरवाने आए चालकों को ईंधन नहीं देने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर मिश्रा ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए।

अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय परिसरों एवं अन्य आवश्यक स्थानों पर पौधरोपण के लिए स्थान चयनित कर इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए पौधों की कमी नहीं होने देनी चाहिए।

सुशासन तिहार की सफलता पर उन्होंने अधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के प्रभारी सीईओ चंद्रकांत कौशिक, अपर कलेक्टर नूतन कंवर आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed