बालोद | छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे लाइन पर झारखंड से मजदूरी करने आए 11 युवकों में से 5 मजदूर पटरी पर बैठकर थकान मिटा रहे थे, तभी अचानक आई ट्रेन ने उनमें से चार को चपेट में ले लिया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।मजदूरी के सिलसिले में आए थे झारखंड से जानकारी के अनुसार सभी मजदूर झारखंड के निवासी थे और दल्लीराजहरा क्षेत्र में मजदूरी के लिए आए थे। सोमवार देर रात दल्लीराजहरा से कुसुमकसा की ओर ये सभी युवक पैदल जा रहे थे। रास्ते में थकान के चलते पांच युवक रेलवे ट्रैक पर ही बैठ गए और कुछ देर बाद वहीं उन्हें नींद आ गई।सुबह 4 बजे हुआ हादसा सुबह लगभग 4 बजे के करीब जब एक ट्रेन उसी पटरी से गुज़री, तब तक चार युवक उठ नहीं पाए और ट्रेन की चपेट में आ गए। दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य को घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। अन्य छह मजदूर आगे निकल चुके थे, जिससे वे इस हादसे से बाल-बाल बच गए।पुलिस कर रही जांच घटना की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक चित्रा वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और दो घायल हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।Spread the lovePost navigationइन लोगों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, कलेक्टर ने जारी के निर्देश मची खलबली…. अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा ने ली जिले के समस्त पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक,सभी वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाना अनिवार्य