छत्तीसगढ़

टुण्डरा स्कूल फर्नीचर बिक्री मामला: प्रभारी प्राचार्य पर निलंबन का प्रस्ताव

बलौदाबाजार। शासकीय स्कूल का फर्नीचर निजी संस्थानों को बेचने के आरोप में टुण्डरा विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रमेश बंजारे पर गाज गिरी है। कलेक्टर दीपक सोनी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निलंबन की कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए।

जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार, 13 सितंबर 2025 को टुण्डरा नगरवासियों द्वारा शिकायत मिली कि प्राचार्य रमेश बंजारे एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की सहमति से स्कूल का फर्नीचर निजी विद्यालयों को बेच दिया गया। शिकायत की जांच के लिए टीम गठित की गई। तहसीलदार टुण्डरा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कसडोल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कसडोल और संकुल समन्वयक ने शनिवार को स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच की।

इस मामले में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शासकीय संपत्ति की अनधिकृत बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button