महासमुंद. तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत से गांव में मातम पसर गया है. दोनों मृत बच्चे चचेरे भाई थे. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. यह घटना खल्लारी थाना क्षेत्र के सोरम सिंघी की है.जानकारी के मुताबिक 7 वर्षीय दुष्यंत निषाद और 8 वर्षीय द्रोण निषाद स्कूल से आने के बाद 8-10 बच्चों के साथ तालाब में नहाने गए थे, तभी ये हादसा हुआ. दुष्यंत और द्रोण को डूबता देख अन्य बच्चों ने आवाज लगाई, जिसे सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे, तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।Spread the lovePost navigationलोकतंत्र को मजबूत करने भारत निर्वाचन आयोग की बड़ी पहल – IIIDEM में प्रारंभ हुआ अब तक का सबसे बड़ा प्रशिक्षण बैच :छत्तीसगढ़ के 96 अधिकारी हुए शामिल अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्त