मध्य प्रदेश। रत्नों की धरती कही जाने वाली पन्ना ने एक बार फिर अपने खजाने से एक आम महिला की किस्मत संवार दी है। सावित्री सिसोदिया नामक महिला को दो साल की अथक मेहनत के बाद 2 कैरेट 69 सेंट (2.69 कैरेट) का कीमती हीरा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

सावित्री सिसोदिया पिछले दो वर्षों से चोपड़ा क्षेत्र की एक निजी हीरा खदान में हीरे की तलाश कर रही थीं। तेज धूप, धूल और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। उनकी इसी लगन और मेहनत ने आखिरकार रंग दिखाया और उन्हें वह बहुमूल्य हीरा प्राप्त हुआ, जिसकी हर किसी को तलाश रहती है।

सावित्री ने यह हीरा पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा कराया, जहाँ हीरा विशेषज्ञों ने इसका परीक्षण किया। अब यह हीरा आगामी सरकारी नीलामी में रखा जाएगा। नीलामी से प्राप्त राशि में से सरकारी रॉयल्टी और टैक्स काटकर बची हुई रकम सावित्री को दी जाएगी।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed