मुरादाबाद । मझोला थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। शनिवार सुबह आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी नाक काट दी। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता राबिया का अपने पति चांद मोहम्मद से लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि शुक्रवार को भी पति ने उसके घर पहुंचकर झगड़ा किया और उसे तेल डालकर जलाने की धमकी दी थी। उस समय पुलिस शिकायत के बाद मामला शांत हो गया था।

शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे राबिया अपनी बच्ची के कपड़े लेने ससुराल गई थी। जैसे ही उसने कमरे का ताला खोला, तभी चांद मोहम्मद ने उस पर चाकू से हमला कर उसकी नाक काट दी और मौके से फरार हो गया। लहुलुहान राबिया किसी तरह भागकर अपने मायके पहुंची। परिजनों और मोहल्ले वालों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मझोला थाने में तहरीर दी। एसएचओ रवींद्र कुमार ने बताया कि आरोपी चांद मोहम्मद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तारी कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग इस वारदात को लेकर आक्रोशित हैं।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।