भिलाई | वैशाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर फ्रॉड के एक मामले में म्युल अकाउंट की मदद से 5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम देने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला ने अपने बैंक खाते में आई भारी-भरकम रकम को एक कॉर्पोरेट अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया था।सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने जानकारी दी कि केनरा बैंक के ब्रांच मैनेजर परमाल सिंह सिंगोदिया ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वैशाली नगर स्थित ब्रांच के लगभग 111 खातों में संदिग्ध ट्रांजैक्शन्स पाए गए हैं। इन खातों में साइबर और अन्य फ्रॉड की रकम जमा की गई थी। बैंक प्रबंधन द्वारा तत्परता दिखाते हुए कुल 22 लाख 5 हजार 173 रुपए होल्ड कर दिए गए।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और खाताधारकों की पहचान में जुट गई। जांच के दौरान एचआईजी-1, 2199 हाउसिंग बोर्ड की निवासी उमा शर्मा (43 वर्ष), पति संजीव शर्मा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान महिला ने कबूल किया कि उसकी ‘एवनी ब्रेसिंग ब्यूटी पार्लर’ नामक दुकान है, और उसने व्यवसाय के लिए केनरा बैंक में करंट अकाउंट खुलवाया था।उमा शर्मा ने बताया कि फरवरी माह में उसके खाते में दिल्ली से 5 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे, जिसे उसने बिना किसी जानकारी के आगे ट्रांसफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य म्युल अकाउंट्स की भी पड़ताल की जा रही है।Spread the lovePost navigationअंतराज्यीय गांजा तस्करों का भंडाफोड़, भिलाई नगर पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार नशे में युवक ने समोसे वाले पर डाला खौलता तेल,