बिलासपुर, । जिले के कोटा थाना क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस में जुए की महफिल पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 रसूखदार जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संयुक्त कार्रवाई को एसीसीयू यूनिट और कोटा थाना पुलिस की टीम ने अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नगदी, मोबाइल और महंगी कारें बरामद की गई हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोटा स्थित एक फार्म हाउस में ताश के पत्तों पर मोटी रकम दांव पर लगाई जा रही है। एएसपी अर्चना झा के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई करते हुए फार्म हाउस पर छापा मारा गया। इस दौरान वहां मौजूद 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।जुए के अड्डे से मिली बड़ी बरामदगी:नगदी : ₹3,04,200मोबाइल फोन : 17 महंगे स्मार्टफोनवाहन : 5 लग्जरी कारेंइनोवा (CG10 AE 8187)टिआगो (CG10 AM 1573)बलैनो (CG10 AZ 5491)किया सेल्टॉस (CG10 BK 3849)विटारा ब्रेजा (CG10 BE 7804)ये हुए गिरफ्तार:मिश्रीलाल कश्यप (68) – तेलीपाराहरिओम साहू (44) – खमतराईदीपक सोनी (28) – चांटीडीहज्वाला सूर्यवंशी (55) – मंगलाप्रदीप पाण्डेय (42) – अशोक नगरराकेश कहार (48) – संतोषी मंदिरशांतनु बघेल (40) – राजकिशोर नगरराजेन्द्र कुम्हारे (61) – तेलीपारामनोज कश्यप (43) – कुदुदण्डयशोधर कश्यप (24) – जूना बिलासपुरसागर कश्यप (32) – करबला रोडमहेन्द्र वर्मा (33) – मेडिकल कॉम्प्लेक्ससिरीश कश्यप (50) – ईमलीपाराराजकुमार तेजवानी (61) – राजकिशोर नगरएसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी अर्चना झा, एसडीओपी कोटा नुपुर उपाध्याय, एसीसीयू प्रभारी अनुज कुमार एवं कोटा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। फार्म हाउस का मालिक अजयपुर निवासी बंटी कश्यप बताया गया है।गिरफ्तार सभी आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।एएसपी ग्रामीण अर्चना झा ने स्पष्ट किया कि जिले में जुआ, सट्टा, नशा और आपराधिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस लगातार ऐसे अड्डों पर नजर बनाए हुए है, और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी।Spread the lovePost navigationरेलवे अधिकारी ने नर्स से किया दुष्कर्म, पार्टी के बहाने बुलाकर बनाया हवस का शिकार सेवा में थी पत्नी, अनुकंपा नियुक्ति से वंचित रहा बेटा: हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी