बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में एक नर्स के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्टेशन के इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में कार्यरत निजी अस्पताल की नर्स ने डिप्टी स्टेशन सुप्रिटेंडेंट पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी अधिकारी ने पार्टी के बहाने उसे अपने घर बुलाया और वहां जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती एक निजी अस्पताल में नर्स है। रेलवे और अस्पताल की साझेदारी से चल रहे स्टेशन स्थित इमरजेंसी मेडिकल यूनिट की निगरानी डिप्टी स्टेशन सुप्रीटेंडेंट फिरतू राम पटेल कर रहे थे। आरोपी कई दिनों से नर्स को पार्टी का लालच देकर अपने घर बुलाने की कोशिश कर रहा था।

आखिरकार 17 मई को नर्स गणेश वैली स्थित आरोपी के निवास पर पहुंची, जहां फिरतू राम ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता डर और समाजिक बदनामी के डर से चुप रही। लेकिन 10 दिन बाद उसने हिम्मत जुटाकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता ने सरकंडा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।