बिलासपुर | कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार बिलासपुर जिले में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 25 मई को खनिज अमले ने जोंधरा, गोपालपुर, अमलडीहा, उदईबंद एवं अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की।जांच के दौरान जोंधरा क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन पाई गई, जिसे तत्काल जप्त कर थाना पचपेड़ी के सुपुर्द किया गया।खनिज विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की गतिविधियों पर निगरानी लगातार रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।Spread the lovePost navigationबिलासपुर में पत्रकार और पिता पर हमला, जांच में जुटी पुलिस रेलवे अधिकारी ने नर्स से किया दुष्कर्म, पार्टी के बहाने बुलाकर बनाया हवस का शिकार