देश

  • कोविड की वापसी? देश में 257 सक्रिय मामले, देखें किस राज्य में कितने केस

    नई दिल्ली | कोविड-19 एक बार फिर दुनिया भर में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। भारत में हालात अभी नियंत्रण…

    Read More »
  • बलूचिस्तान विस्फोट पर भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को किया खारिज, कहा – “दुनिया को धोखा देने का प्रयास होगा नाकाम

    नई दिल्ली | पाकिस्तान द्वारा बलूचिस्तान के खुजदार में हुए विस्फोट के लिए भारत पर लगाए गए आरोपों को विदेश मंत्रालय ने…

    Read More »
  • पाकिस्तानी अधिकारी पर भारत सरकार का कड़ा रुख, 24 घंटे में देश छोड़ने का फरमान

    नई दिल्ली |  भारत सरकार ने एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कूटनीतिक कदम उठाया है। नई दिल्ली स्थित पाक…

    Read More »
  • भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान, फेक न्यूज के जरिए PAF की शान में बांधे फर्जी कसीदे

    नई दिल्ली| भारत के ऑपरेशन सिंदूर में मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और अब अपनी किरकिरी छुपाने के लिए फर्जी दावों का सहारा ले रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से लेकर रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और उपप्रधानमंत्री व विदेश मंत्री इशाक डार तक लगातार भ्रामक बयानबाजी में जुटे हैं। ताजा मामला पाकिस्तानी संसद में इशाक डार के दावे से जुड़ा है, जहां उन्होंने ब्रिटेन के प्रतिष्ठित अखबार The Telegraph के हवाले से दावा किया कि पाकिस्तानी एयरफोर्स (PAF) को “आसमान का बेताज बादशाह (Undisputed King of the Skies)” करार दिया गया है। लेकिन डार के इस दावे की हकीकत कुछ और ही निकली। डॉन ने खोली पोल, निकला फर्जी AI पेज पाकिस्तान के ही प्रतिष्ठित अखबार डॉन ने इशाक डार के इस दावे का फैक्ट चेक कर पोल खोल दी। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, इशाक डार ने जिस The Telegraph के पेज का हवाला दिया, वह दरअसल एक फेक AI जनरेटेड इमेज थी। इस नकली पेज को अखबार के असली डिजाइन और फॉर्मेट की नकल कर तैयार किया गया था, लेकिन उसमें कई अशुद्धियां मौजूद थीं, जो स्पष्ट रूप से फर्जीवाड़े को उजागर करती हैं। सोशल मीडिया पर भी हुई किरकिरी सोशल मीडिया पर भी इस फर्जी पेज की सच्चाई सामने आते ही इशाक डार और पाकिस्तान सरकार की जमकर आलोचना हो रही है। यूजर्स ने डार को निशाने पर लेते हुए कहा कि संसद में खड़े होकर इस तरह की फेक न्यूज फैलाना पाकिस्तान की कूटनीतिक गंभीरता पर सवाल खड़ा करता है। पाकिस्तान सरकार मौन, सफाई नहीं दी गौर करने वाली बात यह है कि इशाक डार ने अब तक अपने झूठे दावे पर कोई सफाई नहीं दी है। पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय भी इस पूरे मामले में चुप्पी साधे बैठा है। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर फर्जी दावों का सहारा लिया हो। भारत का ऑपरेशन सिंदूर बना वजह बता दें कि भारत ने 7-8 मई की दरम्यानी रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया था। भारतीय सेना ने ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल कर आतंकियों के लॉन्च पैड्स को ध्वस्त किया था। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की छटपटाहट और फर्जी प्रचार तेजी से सामने आ रहा है।  

    Read More »
  • कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 14 साल, 113 टेस्ट और 8676 रन के सफर पर विराम

    नई दिल्ली :- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से…

    Read More »
  • भारत-पाक तनाव चरम पर: आतंकी हमले को माना जाएगा ‘युद्ध की कार्रवाई’, पीएम मोदी की अगुवाई में बड़ा फैसला

    नई दिल्ली।  भारत पाकिस्तान सीमा पर जारी सैन्य तनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है। पाकिस्तान की ओर से लगातार…

    Read More »
  • भारत-पाकिस्तान सैन्य तनाव का असर हवाई यातायात पर: 32 एयरपोर्ट्स 15 मई तक बंद, 400 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित

    नई दिल्ली | भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का सीधा असर अब देश के हवाई यातायात पर…

    Read More »
  • भारत की बड़ी कार्रवाई: एयरस्ट्राइक में 90 आतंकी ढेर, पाकिस्तान बौखलाया, सीमा पर सीजफायर उल्लंघन जारी

    नई दिल्ली/जम्मू-कश्मीर: भारत की तीनों सेनाओं ने आतंक के खिलाफ एक निर्णायक कदम उठाते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को एयरस्ट्राइक कर नष्ट कर दिया है। भारतीय खुफिया एजेंसियों के अनुसार, इन हमलों में 80 से 90 आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय कार्रवाई को ‘कायराना हमला’ करार दिया, जबकि भारतीय सेना ने इस बयान को खारिज करते हुए इसे आतंक के खिलाफ आत्मरक्षा का सशक्त संदेश बताया है। LoC पर पाकिस्तान की गोलीबारी, तीन नागरिकों की मौत भारतीय एयरस्ट्राइक के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने 6-7 मई की रात को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अंधाधुंध गोलीबारी और तोपों से गोले दागे। इस हमले में तीन निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई। भारतीय सेना ने इस उकसावे का मुंहतोड़ जवाब दिया और सीमा पर सैन्य तैनाती और चौकसी बढ़ा दी गई है। आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले एयरस्ट्राइक के दौरान बहावलपुर और मुरीदके जैसे प्रमुख आतंकी अड्डों को निशाना बनाया गया, जहां लगभग 25-30 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। भारतीय एजेंसियां अन्य स्थानों पर भी क्षति का आकलन कर रही हैं। राजनीतिक प्रतिक्रिया AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी भारतीय सेना की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा, “पाकिस्तानी डीप स्टेट को सख्त सबक सिखाने का समय आ गया है। आतंक के ढांचे को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर देना चाहिए। जय हिन्द!” हाई अलर्ट: सीमा से सटे क्षेत्रों में सावधानी भारत-पाक तनाव के मद्देनज़र हरियाणा और पंजाब के सभी एयरबेस पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब के सीमावर्ती जिलों और जम्मू क्षेत्र के पांच जिलों—जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ—में सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं। पठानकोट में अगले 72 घंटे तक सभी शिक्षण संस्थाएं बंद रहेंगी।

    Read More »
  • भारत-पाक तनाव के बीच 7 मई को देशभर में होगी मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय ने जारी किए निर्देश

    नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 7 मई 2025 को देशभर में मॉक ड्रिल (Civil Defence Drill) आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय ने 5 अप्रैल को राज्यों को इस संबंध में दिशा-निर्देश भेजे, जिनमें आपात स्थिति से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा तैयारियों को प्रभावी बनाने की बात कही गई है। गृह मंत्रालय के अनुसार, इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य नागरिकों को आपदा या शत्रुतापूर्ण हमलों की स्थिति में सतर्क और तैयार करना है। इसके तहत नागरिकों, छात्रों और अन्य संस्थानों को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में जान-माल की क्षति को कम किया जा सके। मॉक ड्रिल के दौरान अपनाए जाएंगे ये उपाय: हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का परीक्षण और संचालन। शत्रुतापूर्ण हमलों की स्थिति में बचाव के लिए नागरिकों को प्रशिक्षण देना। ‘क्रैश ब्लैकआउट’ (पूरे क्षेत्र में रोशनी बंद करने) के उपायों का अभ्यास। महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और संयंत्रों को समय रहते छिपाने की व्यवस्था। निकासी योजनाओं का अद्यतनीकरण और उसका पूर्वाभ्यास। गृह मंत्रालय ने राज्यों से इस मॉक ड्रिल को व्यापक प्रचार के साथ गंभीरता से लागू करने की अपील की है, ताकि किसी भी आकस्मिक खतरे की स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।  

    Read More »
  • महाराष्ट्र दिवस पर देशभर से शुभकामनाओं की बौछार, पीएम मोदी से लेकर सीएम फडणवीस तक ने किया महाराष्ट्र की गौरवगाथा का गुणगान

      नई दिल्ली | महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं ने राज्य को बधाई देते हुए इसके…

    Read More »
Back to top button