बिलासपुर। बिल्हा विकासखंड के अकलतरी गांव में एक परिवार सामाजिक कुरीति का शिकार हो गया है। मामला तब शुरू हुआ जब परिवार के लड़के की शादी हुई एक युवती ने मात्र आठ दिन रहने के बाद किसी दूसरे लड़के के साथ भागना तय किया।

इस घटना के बाद दोनों परिवारों ने समाज के पदाधिकारियों को सूचित किए बिना आपस में बैठक कर विवाद सुलझाने की कोशिश की, जिससे समाज के पदाधिकारियों में नाराजगी पैदा हो गई।

नाराज समाज ने पूरे परिवार को सामाजिक बहिष्कार की सजा सुनाई है।वहीं, पीड़ित परिवार के बड़े भाई के निधन के बाद भी समाज के लोग उनके घर आने से मना कर रहे हैं, जिससे परिवार कई दिनों से मानसिक और सामाजिक परेशानियों का सामना कर रहा है।

पीड़ित देवी प्रसाद धीवर ने आरोप लगाया है कि समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर, सचिव पवन धीवर और कोषाध्यक्ष सतीश धीवर ने उनके परिवार के खिलाफ सामाजिक बहिष्कार किया है और उनसे बेटी का रिश्ता तोड़ दिया है इसके अलावा, समाज के सभी सदस्यों को उनसे दूरी बनाए रखने का आदेश भी दिया गया है।

मानसिक प्रताड़ना और सामाजिक बहिष्कार से परेशान परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय का रुख किया है।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed