बिलासपुर | शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले शनिचरी बाजार में शनिवार तड़के करीब सुबह 3 बजे भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर करीब दो दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गईं, जिनमें प्रमुख रूप से तेल, कॉस्मेटिक और किराने की दुकानें शामिल थीं। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही संयुक्त दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया, लेकिन बाजार की सकरी गलियों के कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस बाजार में आग के कारण व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि, अभी तक नुकसान का विस्तृत आंकलन नहीं किया गया है।

आग लगने की प्राथमिक वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, लेकिन इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।