बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह बलरामपुर और लखनपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के पीछे तेज रफ्तार और लापरवाही को मुख्य कारण माना जा रहा है।पहला हादसा: बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौके पर मौत वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के अजगरा नाला के पास तेज रफ्तार में आ रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।दूसरा हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर स्थित सिंगिटाना के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। प्रशासन और परिवहन विभाग के लिए यह गंभीर चेतावनी है कि तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है।Spread the lovePost navigationसुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “भारत कोई धर्मशाला नहीं” — श्रीलंकाई नागरिक की शरण याचिका खारिज अल्ट्राटेक कुकुरदी सीमेंट वर्क्स में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, एक हजार से अधिक वृक्षारोपण