Uncategorized

अल्ट्राटेक कुकुरदी सीमेंट वर्क्स में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, एक हजार से अधिक वृक्षारोपण

कुकुरदी | अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, इकाई कुकुरदी सीमेंट वर्क्स में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर इकाई प्रमुख पवन कुलकर्णी ने सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की एवं संयंत्र को प्लास्टिक मुक्त करने हेतु संदेश दिया।

तकनीकी प्रमुख अभिजीत जोशी ने प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्लास्टिक कचरे का संयंत्र में वैकल्पिक ईंधन के रूप में को-प्रोसेसिंग के माध्यम से उपयोग किया जा सकता है। वाणिज्य प्रमुख शिवम पोरवाल ने जल संरक्षण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की महत्ता पर विचार साझा किए। वहीं, माइंस प्रमुख अभिषेक भारद्वाज ने जैव-विविधता संरक्षण एवं सतत विकास (सस्टेनिबिलिटी) के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के तहत संयंत्र के सीमेंट मिल क्षेत्र, मटेरियल गेट एवं खदान में लगभग एक हजार वृक्षारोपण किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पर्यावरण जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत बच्चों, महिलाओं और संयंत्र के सभी कर्मचारियों के लिए ड्राइंग, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया एवं संयंत्र के विभिन्न विभागों में टूल बॉक्स टॉक के माध्यम से इस वर्ष के पर्यावरण थीम ‘एंडिंग प्लास्टिक पॉल्यूशन ग्लोबली’ के तहत लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने हेतु जागरूक किया गया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साह और रचनात्मकता के साथ भाग लिया। जिसमें कुकुरदी सीमेन्ट वर्क्स की सखी लेडिस क्लब की अध्यक्षा दीपा कुलकर्णी ने सभी महिलाओं को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन पर्यावरण प्रमुख डॉ. अभिषेक मिश्रा, सुरक्षा विभाग प्रमुख राकेश दुबे और सुरक्षा अधिकारी सिबाराम गौड़ा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सिविल एवं हार्टिकल्चर के प्रमुख प्रीतम जक्कनवार का विशेष योगदान रहा।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button